[Yogah]-Vishnu Sahasranama Hindi and English Meaning
योगो योगविदं नेता प्रधानपुरुषेश्वर:,नरसिम्हवापुः श्रीमान केशवः पुरूषोत्तमः || 3 ||
18. योगः (Yogah) - "एक परम संतुलन"
योग जीवन का परम संतुलन है।यह तब घटित होता है जब हम अपने नश्वर शरीर और परिवर्तनशील मन के अस्तित्व को उस शाश्वत सत्य में देखते हैं, जिसका कभी नाश नहीं होता।
हम केवल यह शरीर, मन और उनमें उठने वाले विचारों,स्मृतियों तथा कल्पनाओं का समूह नहीं हैं।इनके पार जो मौन,असीम और अविनाशी चेतना विद्यमान है,वही हमारा वास्तविक स्वरूप है।
जिस क्षण मन की समस्त तरंगें शांत हो जाती हैं और विचारों का कंपन समाप्त हो जाता है,उसी क्षण उस परम समन्वय का अनुभव होता है।वहीं योग है-जहाँ सीमित, असीम में विलीन हो जाता है;जहाँ नश्वर, शाश्वत का स्पर्श कर लेता है।
अस्थायी और शाश्वत के बीच स्थापित यह पवित्र संतुलन ही योग है और वही तुम्हारा वास्तविक स्वरूप है।
![]() |
| YOGAH |
18. Yogah- "The Perfect Harmony"
Yoga is the supreme state of harmony in life. It arises when we perceive our mortal body and ever changing mind in the light of that eternal Reality which can never perish.
We are not merely this body, this mind, or the stream of thoughts,memories, and imaginations that pass through it. Beyond them exists the silent, infinite, and imperishable Consciousness-our true nature.
The moment all movements of the mind come to rest and every vibration of thought dissolves, the state of perfect union is revealed.That is Yoga-where the finite merges into the Infinite,where the temporary touches the Eternal.
Yoga is the sacred balance between the transient and the Eternal.That is your true nature.
आशुतोष सिंह
#VishnuSahasranamaStotram
#vishnusaharshnam
#VishnuNames
#Yoga
#vishnu

Comments
Post a Comment