[Muktānāṁ Paramā Gatiḥ]- Hindi And English Meaning Vishnu Sahasranamam
पूतात्मा परमात्मा च मुक्तानां परमागतिः।अव्ययः पुरुषः साक्षी क्षेत्रज्ञोऽक्षर एव च॥
12."मुक्तानां परमागतिः
श्रीमद्भगवद्गीता में श्रीकृष्ण कहते हैं।"हे कुन्तीपुत्र अर्जुन! जो मुझे प्राप्त हो जाता है, वह फिर इस संसार में जन्म नहीं लेता। वह जन्म और मरण के चक्र से मुक्त हो जाता है।" यही मनुष्य जीवन का अंतिम लक्ष्य है।
जो मनुष्य पूर्णतः इस क्षण में जीता है, वह उसी महान चेतना के साथ एकीकृत होता है। इस क्षण में वह मनोवैज्ञानिक समय के बंधनों से मुक्त होता है। यहाँ न अतीत का बोझ है, न भविष्य का भय। इसी क्षण में न जन्म है, न मृत्यु। इसी क्षण में परम मुक्ति विद्यमान है, और यही हमारे जीवन का सर्वोच्च उद्देश्य है।
हे प्रभु! तुम ही जीवन का एकमात्र सत्य हो। तुम्हें जानना और तुम्हें प्राप्त करना ही इस मानव जीवन का सबसे महान कर्म है।
धूल से ढका हुआ दर्पण जब साफ कर दिया जाता है, तो वह पुनः अपनी स्वाभाविक चमक से प्रकाशित हो उठता है। धूल का आना और जाना लगा रहता है, पर उससे दर्पण के वास्तविक स्वरूप पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। वह तो सदैव से ही निर्मल और प्रकाशमान है।
ठीक इसी प्रकार, जब मनुष्य अपने वास्तविक स्वरूप को जान लेता है, तब वह इसी जीवन में, इसी क्षण अपने समस्त दुःखों और बंधनों से मुक्त हो जाता है। अपने सत्य स्वरूप का साक्षात्कार करना ही प्रत्येक मनुष्य की सबसे पवित्र जिम्मेदारी है। (श्वेताश्वतर उपनिषद् 14)
हे परम कल्याणकारी प्रभु!तेरे इस महान मंगलमय स्वरूप को मेरा प्रत्येक क्षण प्रणाम।तू ही महान जीवन है।तू ही परम ज्ञान है।तू ही पवित्र यात्रा है।
![]() |
| Muktana Param Gati |
12.(Muktānāṁ Paramā Gatiḥ)
In the Bhagavad Gita, Lord Krishna says:
"O son of Kunti, Arjuna, the one who attains Me never returns to this world again. Such a person transcends the endless cycle of birth and death." This is the ultimate goal of human life.
A person who lives completely in the present moment is united with the Supreme Consciousness. At this moment, one is free from the bondage of psychological time. There is no burden of the past and no fear of the future. In this very moment, there is neither birth nor death. Here lies true liberation, and this is the highest purpose of our existence.
O Lord, You alone are the eternal truth of life. To realize You and awaken to Your presence is the greatest achievement of human life.
When a mirror covered with dust is carefully cleaned, it shines once again with its natural brilliance. Dust may come and go, but it never changes the true nature of the mirror. It has always been radiant.
In the same way, when a person realises their true nature, they become free from every form of sorrow and bondage—here, in this very life, and in this very moment. To discover this truth is the sacred responsibility of every human being. (Shvetashvatara Upanishad, Verse 14)
O Supreme and Benevolent Lord,I bow to Your auspicious and compassionate presence at every moment.You are the Great Life.You are the Supreme Wisdom.You are the Sacred Journey.
आशुतोष सिंह
#vishnubhagwan
#vishnusaharshnam
#vishnusahasranamaenglishmeaning
#VishnuSahasranamaStotram
#विष्णुसहर्षनाम
#vishnu
#vishnuji
#vishnuvardhan

Comments
Post a Comment