Swaymbhu-Vishnu Saharshnama Hindi And English Meaning
स्वयम्भूः शम्भुरादित्यः पुष्कराक्षो महास्वनः।अनादिनिधनो धाता विधाता धातुरुत्तमः॥
37~स्वयंभू- जो स्वयं से प्रकट हुआ है
जिसकी उत्पत्ति का कारण नहीं जाना जा सकता, क्योंकि वह स्वयं ही अपनी उत्पत्ति का आधार है।जो किसी अन्य से जन्मा नहीं, बल्कि स्वयं से प्रकट हुआ है, वही स्वयंभू है।
वही अनंत चेतना समस्त सृष्टि के मूल में विद्यमान है। वही महान जीवनदायिनी शक्ति प्रत्येक प्राणी के हृदय में स्पंदित हो रही है। उसी से जीवन का उद्भव होता है, उसी से उसका पोषण होता है, और अंततः उसी में सब कुछ विलीन हो जाता है।
वह न किसी पर आश्रित है, न किसी कारण से बंधा है। वह स्वयं कारणों का कारण और अस्तित्व का आधार है। समस्त चराचर जगत उसी की उपस्थिति से प्रकाशित है और प्रत्येक श्वास उसी की कृपा का प्रमाण है।
हे स्वयंभू परमात्मा! जो आदि भी हो, अनादि भी; जो निकट भी हो, असीम भी~उस परम दिव्य सत्ता को मेरा बारंबार प्रणाम।
37~Swayambhu -The Self Existent One
He whose origin cannot be known, for He is the source of His own existence, is Swayambhu~the Self-Existent One.
He is the eternal consciousness that stands at the root of all creation. He is the life-giving power present within every living being.From Him all life emerges, through Him it is sustained, and into Him all existence ultimately returns.
He depends on none, yet all things depend upon Him. He is the cause behind every cause and the foundation upon which the universe rests.The entire cosmos is illuminated by His presence, and every breath bears witness to His divine grace.
Beyond beginning and end, beyond time and space, He remains ever-present, unchanging, and infinite. He dwells in every heart while transcending all worlds.
To that Supreme Self-Existent Lord, the eternal source of life and existence,I offer my humble salutations.
आशुतोष सिंह
#VishnuSahasranama #Swayambhu #LordVishnu #SanatanDharma #Hinduism #SpiritualWisdom #BhaktiYoga #DivineNames #VedicWisdom #HariOm 🙏🏻

Comments
Post a Comment