[Nidhi Avyah]-Vishnu Sahasranama Hindi And English Meaning
सर्वः शर्वः शिवः स्थाणुर्भूतादिर्निधिरव्ययः ।सम्भवो भावनो भर्ता प्रभवः प्रभुरीश्वरः ॥ ४ ॥
30.निधिअव्ययः
हे प्रभु!संसार की समस्त संपत्ति आपमें समाई हुई है।समस्त ज्ञान,विद्या, शक्ति और ऐश्वर्य का मूल स्रोत आप ही हैं।इस सृष्टि में जो कुछ भी विद्यमान है, उसका अस्तित्व आपसे ही है और आपमें ही स्थित है।
आपसे ही इस जगत का वैभव प्रकाशित होता है, परंतु स्वयं आप किसी परिवर्तन या विनाश के अधीन नहीं हैं। आप वह अनंत निधि हैं,जो कभी क्षीण नहीं होती, कभी समाप्त नहीं होती।इसलिए आप प्रत्येक प्राणी के लिए सबसे अमूल्य खज़ाना हैं।
जो मनुष्य अपने दुःख, भय और अशांति से मुक्ति चाहता है, उसके लिए इस अविनाशी निधि से बढ़कर कोई धन नहीं है।जब आपके ध्यान से मन शांत, स्थिर और साक्षी हो जाता है,तब संसार की समस्त बाहरी संपत्तियाँ तुच्छ प्रतीत होने लगती हैं।क्योंकि जिसने शांत चित्त का धन पा लिया,उसने जीवन का सर्वोच्च वैभव प्राप्त कर लिया।
जो श्रद्धा, भक्ति और जागरूकता के साथ निधिरव्ययः स्वरूप का ध्यान करता है,वही इस दिव्य और अविनाशी निधि का अधिकारी बनता है। वही जान पाता है कि वास्तविक खज़ाना बाहरी संग्रह में नहीं, बल्कि उस परम चेतना में है जो कभी नष्ट नहीं होती।
![]() |
| Nidhi Avyah |
30.Nidhiavyayah
O Lord, all the wealth of the universe is contained in You. You are the source of all knowledge, wisdom, and power. Everything that exists has its being in You.
The glory and beauty of creation come from You. Yet You can never be destroyed or diminished. You are the eternal treasure that never runs out. That is why You are the greatest wealth for every human being.
A person who longs to be free from sorrow cannot find a greater treasure than a peaceful, still, and witnessing mind. When the mind becomes calm through Your remembrance, the attractions of the outer world begin to lose their importance. The one who has found inner peace has already discovered life's greatest treasure.
Those who meditate on You with devotion and awareness receive this inexhaustible treasure. They realize that true wealth is not found in possessions, but in the eternal Presence that can never be lost.
आशुतोष सिंह
#VishnuSahasranama #VishnuSahasranamam #LordVishnu #SanatanDharma #Hinduism #Bhakti #Spirituality #Meditation #SelfRealization #Vedanta #Upanishads #BhagavadGita #DivineWisdom #InnerPeace #Mindfulness #SpiritualJourney

Comments
Post a Comment