[Kṣetrajñaḥ]- Hindi And English Meaning Of Vishnu Sahasranama
पूतात्मा परमात्मा च मुक्तानां परमा गतिः ।अव्ययः पुरुषः साक्षी क्षेत्रज्ञोऽक्षर एव च ॥ २॥
16~क्षेत्रज्ञ - “सभी क्षेत्रों को जानने वाला”
क्षेत्रज्ञं चापि मां विद्धि सर्वक्षेत्रेषु भारत।( भगवद्गीता 13.1)
"हे अर्जुन! प्रत्येक जीव के शरीर और मन में जो साक्षी चेतना सब कुछ जान रही है,वह मैं ही हूँ। सभी क्षेत्रों (शरीरों) का वास्तविक ज्ञाता मैं ही हूँ।क्षेत्र और क्षेत्रज्ञ का यह विवेक ही सच्चा ज्ञान है।”
"वह परमात्मा मन में विद्यमान है,प्राण ही जिसका शरीर है,प्रकाश जिसका स्वरूप है,सत्य जिसका संकल्प है,आकाश जिसकी आत्मा है।वही समस्त कर्मों,समस्त इच्छाओं,सभी गंधों और सभी रसों का आश्रय है।वही संपूर्ण जगत को अपने भीतर समाहित किए हुए है। वह वाणी की पहुँच से परे है तथा सभी चिंताओं और आसक्तियों से सर्वथा मुक्त है।”( छांदोग्य उपनिषद 3.14.2)
विणु बोलिआ सभु किछु जाणदा किसु आगै कीचै अरदासि ॥नानक घटि घटि एको वरतदा सबदि करे परगास ॥५८(गुरु ग्रंथ साहिब की एक पंक्ति में)
(वह तो बिना कुछ बोले ही सबकुछ जानता है।जब वह एक मात्र सर्वज्ञ है तब हम किसी और से क्या विनती करें?उसके ज्ञान से हमारा अंतर्मन प्रकाशित हो जाता है।)
हे ईश्वर इस सृष्टि में जो कुछ भी जाना जा रहा है,उसका एकमात्र ज्ञाता तू ही है।प्रत्येक शरीर में एक मात्र दृष्टा तू है,प्रत्येक मन में मौन साक्षी तू है।
विचार आते हैं और चले जाते हैं,भावनाएँ उठती हैं और मिट जाती हैं,किंतु जो उन्हें जान रहा है,वह एक मात्र साक्षी भाव तू ही है।तू सर्वव्यापी है।समस्त प्राणियों के प्रत्येक क्षेत्र में एक ही क्षेत्रज्ञ रूप से विराजमान है।
समय बदलता है,शरीर बदलते हैं,जन्म और मृत्यु का क्रम चलता रहता है,पर जो इन सबका साक्षी है,वह कभी नहीं बदलता।तेरी दृष्टि से कुछ भी छिपा नहीं है।सूक्ष्म से सूक्ष्म और विराट से विराट सब कुछ तेरे ज्ञान में प्रकाशित है।
तू ही प्रत्येक हृदय में मौन रूप से विद्यमान है।बिना बोले सबको जानता है,बिना हस्तक्षेप सबका साक्षी है।"तू शुद्ध चैतन्य रूप में सबका मौन साक्षी है और सभी क्षेत्रों का शाश्वत ज्ञाता है।"
जो स्वयं को जान लेता है,वह तुझे जान लेता है;क्योंकि आत्मा का सच्चा ज्ञाता ही क्षेत्रज्ञ है।हे सर्वज्ञ,हे क्षेत्रज्ञ,समस्त चराचर जगत में तेरी ही चेतना स्पंदित हो रही है।तू अनादि है,अनंत है,अविनाशी है।हर क्षण जीवन का ध्यान बने।तुझे प्रणाम।।
![]() |
| Kṣetrajñaḥ |
16~Kṣetrajñaḥ - “The Knower Of All Fields”
"Know Me as the Knower of the Field in all beings,O Arjuna.True knowledge is to understand both the field and the Knower of the field."(Bhagavad Gita 13.2)
"The Supreme dwells in the mind.Life is His body. Light is His form.Truth is His nature.Space is His Self.He is the source of all actions,all desires,all fragrances,and all tastes.He embraces the entire universe.He is beyond speech and free from all worries and attachments."(Chandogya Upanishad 3.14.2)
विणु बोलिआ सभु किछु जाणदा किसु आगै कीचै अरदासि ॥नानक घटि घटि एको वरतदा सबदि करे परगास ॥५८
(He knows everything without uttering a single word. When He alone is the All-Knowing One, before whom else should we make our prayer?By His divine knowledge,our inner being becomes illuminated)
O Lord,You alone are the true Knower of everything that is known in this universe.You are the only Seer in every body and the silent Witness in every mind.
Thoughts arise and disappear.Emotions come and go. But the One who knows them all is You alone, the eternal Witness.You are present everywhere.
In every living being,You shine as the one Kshetrajña the Knower of the Field.
Time changes.Bodies change.Birth and death continue without end.But the One who witnesses all these changes never changes.Nothing is hidden from Your vision.From the smallest particle to the vast universe,everything is revealed in Your knowledge.
You silently dwell in every heart.Without speaking, You know everything.Without disturbance,You remain the eternal Witness.You are pure Consciousness,the everlasting Knower of every field.
One who truly knows the Self comes to know You, for You are the supreme Kshetrajña.O All-Knowing Lord, O Kshetrajña,Your consciousness vibrates throughout the entire universe.You are beginningless,endless,and indestructible.
May every moment of life become an act of awareness of You. I bow to You.
आशुतोष सिंह
#vishnuSaharshnaam
#vishnubhagwan
#VishnuSahasranamaStotram
#vishnusaharshnama
#vishnusaharshnama
#vishnumaya
#VishnuBhakti

Comments
Post a Comment