[Akshara]-Vishnu Sahasranama Hindi And English Meaning

 पूतात्मा परमात्मा च मुक्तानां परमा गतिः।अव्ययः पुरुषः साक्षी क्षेत्रज्ञो अक्षर एव च॥


17.अक्षरः ~ जो कभी क्षरित नहीं होता


इस धरती पर सब कुछ परिवर्तनशील है। जो आज है, वह कल नहीं रहेगा। हर पुरानी वस्तु समय के साथ अपना स्थान छोड़ देती है और उसके स्थान पर कुछ नया प्रकट हो जाता है। जन्म और मृत्यु का यह अनवरत चक्र अनादि काल से चलता आ रहा है। परिवर्तन ही इस संसार का स्वभाव है।


किन्तु इस समस्त परिवर्तन के मध्य एक ऐसी परम सत्ता है जो कभी नहीं बदलती। जो न उत्पन्न होती है, न नष्ट होती है; जो समय, स्थान और परिस्थितियों से सर्वथा परे है। वही भगवान श्री विष्णु का "अक्षरः" स्वरूप है।


समस्त सृष्टि का मूल आधार वही है। वही आदि है, वही अनंत है और वही सनातन सत्य है। वायु उसे सुखा नहीं सकती, अग्नि उसे जला नहीं सकती, जल उसे डुबो नहीं सकता और कोई भी शक्ति उसका विनाश नहीं कर सकती।


भगवान विष्णु का अक्षरः नाम हमें स्मरण कराता है कि परिवर्तनशील जगत के पीछे एक अविनाशी, अचल और शाश्वत सत्य विद्यमान है। वही परम ब्रह्म है, वही समस्त सृष्टि का आधार है और वही प्रत्येक जीव के हृदय में मौन रूप से विराजमान है।


Akshara 



Akṣaraḥ ~ The Imperishable One


Everything on this earth is constantly changing. What exists today will one day pass away. Every old form gives way to a new one, and the endless cycle of birth and death has continued since time immemorial. Change is the very nature of the material world.


Yet, amidst this ceaseless transformation, there exists one Supreme Reality that never changes. It is neither born nor destroyed. It is beyond time, space, and all circumstances. This is Akṣaraḥ—the Imperishable form of Lord Vishnu.


He is the eternal foundation of the entire universe. He is the beginning without a beginning, the endless, everlasting Truth. The wind cannot dry Him, fire cannot burn Him, water cannot drown Him, nor can any force bring about His destruction.


The divine name Akṣaraḥ reminds us that behind this ever-changing universe stands an unchanging, eternal Reality. 


Lord Vishnu alone is that Imperishable Supreme Brahman-the eternal support of all creation, silently dwelling within the heart of every living being.


आशुतोष सिंह 


#VishnuSahasranamaStotram 

#vishnusaharshnama 

#vishnuvardhan 

#VishnuVishal 

#vishnulakshmi

Comments

Daily Essence

[Avyayah]- Vishnu Sahasranamam Hindi And English Meaning

[Muktānāṁ Paramā Gatiḥ]- Hindi And English Meaning Vishnu Sahasranamam

Narsinghvapu- Vishnu Sahasranama Hindi And English Meaning