Adtiyah~vishnu Saharshnama hindi and english meaning
39~आदित्या~जो सूर्य के समान प्रकाशमान हैं
जो सूर्य के समान प्रकाशमान हैं और जिनका दिव्य तेज अनादि काल से इस संपूर्ण सृष्टि को आलोकित करता आ रहा है, उस आदित्य स्वरूप परमेश्वर को मेरा प्रणाम।
देवमाता अदिति के पुत्र के रूप में धर्म की रक्षा और अधर्म के विनाश के लिए वामन अवतार धारण करने वाले भगवान विष्णु का एक दिव्य नाम आदित्य है।
वे समस्त प्राणियों के जीवन में प्रकाश, आशा और चेतना का स्रोत हैं। उनका प्रकाश केवल बाहरी संसार को ही नहीं, बल्कि अज्ञान से ढके हुए मन को भी ज्ञान के प्रकाश से प्रकाशित करता है। उस अनंत, कल्याणकारी और सर्वव्यापी भगवान आदित्य को बार-बार मेरा प्रणाम।
39~Adtiyah -who shines with the brilliance of the Sun
Salutations to the Supreme Lord, who shines with the brilliance of the Sun and whose divine radiance has illuminated and sustained this world since time immemorial.
Adityah is the sacred name of Lord Vishnu, who incarnated as Vamana, the son of Mother Aditi, to protect righteousness and restore balance on Earth.
He is the eternal source of light, hope, and life for all beings. His divine light not only illuminates the universe but also dispels the darkness of ignorance from the human heart. I bow again and again to that infinite, compassionate, and all-pervading Lord Adityah.
आशुतोष सिंह

Comments
Post a Comment