[Vishnu] – Vishnu Sahasranama Name Meaning in Hindi & English
श्लोक -
ॐ विश्वं विष्णुः वषट्कारो भूत-भव्य-भवत्-प्रभुः।
भूत-कृत् भूत-भृत् भावो भूतात्मा भूतभावनः।।१।।
2. विष्णु
नदी,जंगल,पहाड़,धरती,आसमान और अंतरिक्ष के अनंत सीमाओं तक तेरी मौजदूगी है मेरे ईश्वर।इस ब्रह्मांड में ज्ञात और अज्ञात वस्तुओं में तेरी ही एक मात्र पवित्र उपस्थिति है और इस जगत में कुछ भी ऐसा नहीं जो तुझसे अलग है।
तू इस सृष्टि के कण - कण में व्याप्त है।तेरी उपस्थिति महान है इस प्रकार सभी प्रकार के जीवन में तू प्रवेश करता है।ये संपूर्ण जगत तेरे ही प्रकाश से जगमगाता है।तेरी ही महिमा सर्वत्र है।
मेरे ईश्वर तु समय,स्थान और हर प्रकार की सीमाओं से मुक्त है।तू इस संपूर्ण ब्रह्मांड के हर क्षण-हर कण में विद्यमान है।
पुराणों में तेरी व्याख्या वामन अवतार के रूप में की गई है।जो दुनिया को यह बताता है कि तू सूक्ष्म से सूक्ष्मता में समाया है और तू विशाल से विशालता में भी उपस्थित है।
हे महान श्री विष्णु जिस तरह तू ब्रह्मांड के हर कण में व्याप्त है ठीक उसी तरह तू हर मनुष्य के हृदय में रहता है एवं उसे बल,बुद्धि और धन प्रदान करता है।
![]() |
| Vishnu-The Great Protector Of All Beings |
O Almighty, Your presence extends through rivers, forests, mountains, the earth, the sky, and the endless reaches of space.
Everything in this universe exists because of You, and nothing is separate from You.You are present in every particle of creation.
Your presence is infinite and glorious.You enter every form of life, and the whole universe shines because of Your light. Your greatness can be seen everywhere.
O God, You are beyond time, space, and every kind of limitation. You are present in every moment and every particle of this vast universe.
In the ancient Puranas, You are described through the Vamana Avatar. It teaches us that You exist in the smallest of the small and also in the greatest of the great.
O Great God,Vishnu, just as You are present in every particle of the universe, may You also enter the heart of every human being and bless them with strength, wisdom, and prosperity.
Ashutosh Singh
#vishnusahasranamam
#vishnusahasranaammeaning
#vishnusahasranamaenglishmeaning
#vishnusahasranamamchanting
#Vishnu

Comments
Post a Comment