[Putatma-The Purest Self]-Vishnu Sahasranama Hindi And English

पूतात्मा परमात्मा च मुक्तानां परमा गतिः ।अव्ययः पुरुषः साक्षी क्षेत्रज्ञोऽक्षर एव च ॥ २॥


10.पूतात्मा - ( जो स्वयं परम पवित्र है)


वह आप हो।जो इस संपूर्ण ब्रह्मांड में एकमात्र परम पवित्र सत्ता है।हे प्रभु, इस समस्त अस्तित्व में तेरी उपस्थिति ही सबसे पवित्र है। तेरे होने से ही यह संसार एक पवित्र स्थान है। सृष्टि का प्रत्येक कण तेरी ही उपस्थिति से आलोकित है।


तुझे कोई अपवित्र नहीं कर सकता। मानव मन की कोई कल्पना, कोई विचार और कोई धारणा तुझे जान नहीं सकती। इस शरीर की कोई भावना, कोई इच्छा और कोई विकार तुझे स्पर्श नहीं कर सकता। तू इन सबसे परे, शुद्ध, निर्मल और पूर्ण है।


हे महान शक्ति! तुझे प्रणाम। तेरी इस अनंत पवित्रता को प्रणाम। तेरे होने से ही जीवन एक पवित्र यात्रा बन जाता है।


तेरी उपस्थिति इस पृथ्वी को एक तीर्थ बना देती है। जो लोग इस संसार को अपना समझकर जीतने निकलते हैं, वे अंततः खाली हाथ लौट जाते हैं, ठीक वैसे ही जैसे वे खाली हाथ आए थे।


तू सदा पूर्ण है। न तेरा जन्म है, न मृत्यु। तू समय, परिवर्तन और नश्वरता से परे प्रत्येक क्षण विद्यमान है। वही शाश्वत चेतना सबमें व्याप्त है, जो कभी जन्म नहीं लेती और कभी समाप्त नहीं होती।


पूतात्मा हमें स्मरण कराता है कि पवित्रता किसी बाहरी वस्तु, स्थान या कर्म में नहीं, बल्कि उस शाश्वत चेतना में है जो सदैव निर्मल,अचल और पूर्ण है। जब मन शांत होता है, तब उसी पवित्र उपस्थिति का अनुभव होने लगता है।


You Are That

10.Pūtātmā — The Ever Pure Self


You Are That! Pūtātmā-means the One who is eternally pure.O Lord, Your presence is the purest reality in this entire universe. It is because of You that this world becomes a sacred place. Every part of creation is filled with Your silent presence.


Nothing can make You impure. No thought, belief, or imagination of the human mind can truly know You. No emotion, desire, or condition of this body can touch Your true nature. You remain forever pure, complete, and beyond all limitations.


O Supreme Power, I bow to You. I bow to Your eternal purity. Because of Your presence, life itself becomes a sacred journey.


Your presence makes this Earth a holy place. Those who try to conquer the world eventually leave it empty-handed, just as they entered it. Everything we own is temporary, but You remain forever.


You are complete. You have neither birth nor death. You exist beyond time, beyond change, and beyond the cycle of life and death. You are the eternal presence that exists in every moment.


Pūtātmā reminds us that true purity is not found in rituals, objects, or outward appearances. It is found in the eternal awareness that is always pure, untouched, and complete. When the mind becomes quiet, that sacred presence begins to reveal itself.


आशुतोष सिंह 


#vishnu 

#vishnusahasranamaenglishmeaning 

#VishnuSahasranamaStotram 

#विष्णुसहर्षनाम

#vishnuSaharahnama 

#vishnusahasranaammeaning 

#vishnusahasranamamchanting

 #vishnusahastrnam

Comments

Daily Essence

[Avyayah]- Vishnu Sahasranamam Hindi And English Meaning

[Muktānāṁ Paramā Gatiḥ]- Hindi And English Meaning Vishnu Sahasranamam

Narsinghvapu- Vishnu Sahasranama Hindi And English Meaning