[Parmatma]-Vishnu Sahasranama Hindi And English Meaning
पूतात्मा परमात्मा च मुक्तानां परमा गतिः।अव्ययः पुरुषः साक्षी क्षेत्रज्ञोऽक्षर एव च॥ २॥
11.परमात्मा -(जिसकी कोई सीमा नहीं है।)
वह जिसकी कोई सीमा नहीं है, जो हर प्रकार के बंधनों, शब्दों और भावनाओं से मुक्त है; जो मनुष्य के त्रिगुणों से रहित है और इस विश्व की एकमात्र परम सत्ता है~उसे मेरा प्रणाम।
तू समस्त प्राणियों के हृदय में मौन रूप से विराजमान है।हर जीव में तेरी ही चेतना स्पंदित हो रही है,फिर भी अज्ञानवश कोई तुझे पहचान नहीं पाता। यह सम्पूर्ण सृष्टि ही तेरा शरीर है और प्रत्येक प्राणी तेरी अभिव्यक्ति है।तू ही सबका भीतर से संचालन करता है।तेरी उपस्थिति इतनी सूक्ष्म है कि मन, बुद्धि और इन्द्रियाँ तुझे पकड़ नहीं सकतीं।(“सर्वभूतेषु अन्तर्यामी”
~बृहदारण्यक उपनिषद)
जब मन शांत होता है, तभी तेरी मौन उपस्थिति का अनुभव होने लगता है। तू ही मेरा वास्तविक स्वरूप है-अन्तर्यामी,अमृतस्वरूप और सनातन परमात्मा। तुझे जानना स्वयं को जानना है और स्वयं को जानना ही मुक्ति का द्वार है।
हे ईश्वर! तेरे ही महान नियमों से यह सम्पूर्ण सृष्टि संचालित होती है। तेरे कारण अग्नि जलती है, सूर्य प्रकाश देता है, इन्द्र अपना कार्य करते हैं, वायु बहती है और मृत्यु भी अपने निश्चित नियम के अनुसार कार्य करती है। सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड उसी परम सत्ता के अटल नियमों से संचालित हो रहा है। (कठोपनिषद् 2.3.3)
तेरे इस महानता को हर क्षण प्रणाम ।। तू सभी को एक ऐसा जीवन प्रदान कर जो भयमुक्त हो ।।
~~
![]() |
| The immeasurable |
11. Paramatma-"The immeasurable"
Salutations to the One who is boundless, free from every limitation, beyond all words and emotions, untouched by the three gunas of human nature, and the one supreme reality of the entire universe.
You dwell silently in the hearts of all beings. Your consciousness pulsates within every living creature, yet through ignorance, none truly recognises You. This entire creation is Your body, and every being is Your expression. From within, You guide and sustain all life. Your presence is so subtle that neither the mind, the intellect, nor the senses can grasp You. ("The Inner Controller of All Beings"Brihad~aranyaka Upanishad)
When the mind becomes quiet, Your silent presence begins to reveal itself. You are my true Self—the Inner Controller, the Immortal, and the Eternal Supreme Self. To know You is to know oneself, and to know oneself is the doorway to liberation.
O Lord! It is through Your eternal law that the entire universe functions. By Your order, fire burns, the sun gives light, Indra performs his duty, the wind blows, and even death moves according to its appointed course.The whole cosmos is governed by the unchanging law of that one Supreme Reality. (Katha Upanishad 2.3.3)
~~Ashutosh Singh
#vishnusaharahnama
#vishnusahasranamaenglishmeaning
#vishnusahasranaammeaning
#VishnuSahasranamaStotram
#vishnusaharshnam
#vishnumaya
#VishnuBhakti
#vishnuji
#vishnu

Comments
Post a Comment