[Bhut Bhavnah] – Vishnu Sahasranama Name Meaning in Hindi & English
विश्वं विष्णुर्वषट्कारो भूतभव्यभवत्प्रभुः ।भूतकृद्भूतभृद्भावो भूतात्मा भूतभावनः ॥१॥
9.भूतभावन:- (समस्त प्राणियों का उद्भव और पालन करने वाला)
जो इस समस्त सृष्टि का एकमात्र मूल स्रोत है, जिससे हर प्रकार के जीवन का उद्भव हुआ-वह महान केंद्र तू ही है।तेरी ही शक्ति से समस्त प्राणियों का विकास हुआ है, और जीवन की यह पवित्र धारा अनंत काल तक निरंतर प्रवाहित होती रहेगी। तुझे प्रणाम।
तू एक होकर भी अनेक रूपों में प्रकट होता है, और अनेक होकर भी अपनी सत्ता में एक ही है।जीवन और मृत्यु का यह अनवरत चक्र चलता रहता है, किन्तु न तेरे आदि को कोई जान सकता है और न तेरे अंत को।तुझे प्रणाम।
हर ज्ञात और अज्ञात जीवन के मूल में तेरी ही दिव्य ऊर्जा कार्यरत है।
वही परिस्थितियों के अनुरूप अनगिनत रूपों का सृजन करती है, उनका पालन करती है, और परिवर्तन की इस शाश्वत प्रक्रिया को निरंतर आगे बढ़ाती है।
इस क्षणभंगुर जीवन में जो भी गति, चेतना और सृजन दिखाई देता है, उसका एकमात्र आधार तू ही है।मेरे प्रत्येक विचार, प्रत्येक कर्म और मेरा संपूर्ण जीवन मैं तुझे समर्पित करता हूँ।
जय हो, हे भूतभावन।जय हो, हे समस्त सृष्टि के महान सृजनकर्ता।जय हो, हे परम कल्याणकारी ब्रह्म।
![]() |
| Bhuta-Bhavnah - The Great Creator |
9.Bhūta-Bhāvana (The Nourisher and Source of All Beings)
O Lord, You are the one eternal source of all creation, the supreme origin from which every form of life has arisen.
By Your divine power, all beings have evolved, and this sacred journey of life shall continue to flow through endless ages. My humble salutations to You.
Though You are One, You appear as countless forms; and though You are many in manifestation, You remain eternally One in essence.
The ceaseless stream of life and death continues without interruption, yet no one can comprehend Your beginning or end. My humble salutations to You.
At the heart of every known and unknown form of life,it is Your divine energy that is at work.
According to the unfolding of circumstances, it continuously creates new forms, sustains them, and transforms them into the eternal rhythm of existence.
Within this fleeting life, You alone are the source of all movement, consciousness, and creation.Every thought,every action, and my entire life I offer at Your feet.
Glory to You, O Bhūta-Bhāvana.
Glory to You, O Supreme Creator of all existence.
Glory to You, O Eternal and All-Beneficent Brahman.
आशुतोष सिंह
#VishnuSahasranamaStotram
#Vishnusaharshnam
#vishnu
#vishnubhagwan
#vishnuji

Comments
Post a Comment